लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष व यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती (5 अप्रैल, 2014) पर अपने बधाई संदेश में कहा है कि त्याग, समर्पण और सेवा की प्रतिमूर्ति हमारे ये पूर्वज प्रेरणास्रोत हैं। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शो को अपनाना चाहिए।
समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निषाद, बिन्द, मल्लाह और कश्यप समाज को सम्मान देते हुए महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती (5 अप्रैल, 2013) पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इसके अतिरिक्त सपा सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों में निषाद, मल्लाह, कश्यप, बिन्द, केवट, धीवर, मछुआ, मांझी जातियों को भी अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए केन्द्र सरकार को अपनी संस्तुति भेजी है। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल कर लिया गया था जिसे बसपा सरकार ने वापस ले लिया था। सपा मुख्यालय में प्रातः 10.00 बजे महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य जयंती समारोह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मुख्य अतिथि होगें।
- Blogger Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।