हिंगोली (महाराष्ट्र)। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक्सेंट्रिक (सनकी या कहें पागल) कह दिया। महाराष्ट्र के हिंगोली में एक कार्यक्रम में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि एक 'सनकी' मुख्यमंत्री के धरने की वजह से उन्हें कई पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द करनी पड़ी। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रेल भवन के निकट धरने पर बैठे थे। इस दौरान केजरीवाल का पूरा हमला केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और दिल्ली पुलिस रही। केजरीवाल की मांग कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों को निलंबित करने की थी। इसी के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह मांग भी रखी कि दिल्ली पुलिस को दिल्ली प्रदेश की सरकार के दायरे में लाना चाहिए। वर्तमान में दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृहमंत्री को रिपोर्ट करती है। (साभार)
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।