
मुजफ्फरनगर। मेरठ में 2 फरवरी को होने वाली भाजपा की विजय शंखनाद रैली की सफलता के लिए खतौली में नगरपालिका चेयरमैन पारस जैन और ब्लाक प्रमुख सागर सोम के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में साढ़े सात सौ से अधिक बाइक के साथ नवयुवक व संभ्रांत मौजूद थे। सैनी नगर से शुरू हुई यह बाइक रैली नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए नगरपालिका परिसर पहुंची जहां चेयरमैन पारस जैन व ब्लाक प्रमुख सागर सोम ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में 2 फरवरी को मेरठ पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान जोशीले भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। चेयरमैन पारस जैन व ब्लाक प्रमुख सागर सोम ने कहा कि जिस तरह से आजादी की लड़ाई का शंखनाद मेरठ से फूंका गया था उसी तरह केन्द्र की भ्रष्टारी यूपीए सरकार की विदाई के लिए भी 2 फरवरी को विजय शंखनाद रैली होगी। उस रैली में भाजपा के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।