
गुठनी (सीवान), एनएफए। डुबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ का तीसरा दिन संपन्न हुआ। बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ छठ महोत्सव का समापन हो जाएगा। प्रखंड मुख्यालय के निकट स्थित गंडक नदी के तट पर जुटीं सैकड़ों महिला व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। इस चिलचिलाती धूप व गर्मी के बीच चौबीस घंटे से ज्यादा निर्जला व्रत रखकर महिला व्रतियों ने घाट पर जाकर अर्घ्य दिया। छठ पर्व की बिहार समेत अन्य प्रदेश में खासा महत्व है।
0 comments:
Post a Comment
आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।